07 सितंबर 2020

किस पार्टी का अस्तित्व खतरे में है यह जग जाहिर है मंत्री जय सिहं अग्रवाल महोदय।



किस पार्टी का अस्तित्व संकट में पूरा देश जानता है ? - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 


जिसके घर शीशे के होते है उन्हें दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए -जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) -मंत्री जय सिंह अग्रवाल का बयान, सत्ता के नशे में चूर होने वाला बयान-काँग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी भाजपा से ज्यादा जोगी कांग्रेस से भय-सत्ता से जीतेगी सद्भावना और मानवता 


 रायपुर, छत्तीसगढ़ , दिनांक 6 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल के द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अस्तित्व को संकट में होना के बयान की कड़ी प्रतिक्रिया और ईट का जवाब पत्थर से देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानु नायक ने कहा जो "जैसा होता है वह दूसरों के बारे में वैसा ही सोचता है" आज किस पार्टी का अस्तित्व संकट में है वह पूरा देश जानता है ? किस पार्टी की किरकिरी आज देश भर में हो रही है ?  किस पार्टी के सैकड़ो राष्ट्रीय नेता अपने हाई कमान  में खड़े होकर पार्टी छोड़ने को तैयार है ? यह कहने की जरूरत नहीं है। भगवानु नायक ने कहा  "जिनके घर खुद शीशे के होते हैं उन्हें दूसरे के घर में पत्थर नहीं फेंकना चाहिए " ।

भगवानु नायक ने कहा सत्ता के नशे में चूर होकर मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने जोगो कांग्रेस के अस्तित्व को संकट होना बताया है यह अहंकार उन्हें ले डूबेगा  क्योंकि सत्ता से सद्भावना और मानवता जीतेगी।


भगवानू नायक
प्रवक्ता
जेसीसी (जे)

Share This

0 comments: