30 अगस्त 2020

टीवी व् अन्य सामान सहित कुल 49 हजार की चोरी करने वाले चोर को बाराद्वार पुलिस ने पकड़ कर जेल दाखिल किया।


टीवी चोरी करने वाले चोर को बाराद्वार थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पकड़ा गया।


जिला जांजगीर चाम्पा के थाना बाराद्वार अंतर्गत दिनांक 28/07/ 2020 को प्रार्थी  मालिकराम सोनवानी पिता विशंभर सोनवानी उम्र 50 वर्ष ग्राम अकलसरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27/7/ 20 के रात्रि 10:00 बजे से दिनांक  28/07/20 के सुबह 5:00 के मध्य  कोई अज्ञात चोर इसके घर घुसकर  उसके घर से एक पैनासोनिक कंपनी का एलईडी टीवी  कीमती करीब 9000  एवं घर कमरा में रखे ₹40000  कुल  49000 रकम  चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 213/20 धारा 457, 380 कायम किया गया| घटना की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया  श्रीमती पारुल माथुर (भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मधुलिका सिंह,  अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पद्मश्री तंवर  को अवगत करा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विवेचना किया जा रहा था |दौरान विवेचना आज दिनांक 30/08/20 को  मुखबीर सूचना पर आरोपी (1) अरुण कुमार पिता गज्जू लाल केवट उम्र 19 वर्ष( 2) भूपेंद्र पटेल पिता दूज राम पटेल उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी दर्रा भाटा थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा को पूछताछ किया गया आरोपियों के मेमोरेंडम अनुसार चोरी की गई मशरूका में से एक एलइडी टीवी पैनासोनिक कंपनी व नकदी रकम ₹3300 को जप्त कर आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक बीरबल रजवाड़े प्रधान आरक्षक यशवंत राठौर, बलदेव राजपूत आरक्षक क्र0 647, 839,772,426 का योगदान रहा है!

बाराद्वार से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

Share This

0 comments: