01 जुलाई 2020

जाँच अधिकारी के नाम पर डाक्टर कत्यायनी ने कोमल मनहर को बिना सरकारी सुचना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा बुलाने के लिए भेजा कोमल के घर कार।



बहुचर्चित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा  में आया नया मामला


विदित हो कि मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉक्टर कात्यायनी सिंह  पर एक महिला मरीज के गर्भपात करने के एवज में ₹10000 मांगने की शिकायत कलेक्टर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांजगीर-चांपा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल  माथुर से लिखित में की गई थी परंतु आज पीड़ित कोमल मनहर के घर पर पहुंच कर अपने आप को हॉस्पिटल स्टाफ बताते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र के स्टाफ विकास गबेल तथा आरबीएसके (चिरायु)  के ड्राइवर कमल गबेल दो ब्यक्ति चारपहिया वाहन गाड़ी नम्बर C.G.11,AW 3750 के माध्यम से  कोमल मनहर के घर पहुँचे और  बोला कि हम लोग मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हैं हमें कात्यायनी सिंह  ने भेजा है जांजगीर से जांच अधिकारी आए हैं और आप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा बुलवा रहे है कह कर कोमल  मनहर  को बताया गया और उससे कहा गया कि आप लोगों को जांजगीर से आए हुए जांच टीम ने  मालखरौदा अस्पताल बुलवाने के लिए  भेजे  हैं तभी कोमल मनहर   को संदेह लगा उसने सीएमएचओ डॉक्टर एसआर बंजारे को फोन लगाया और पूछा की सर हमारे वाले मामले में आप लोगों के द्वारा कोई जांच टीम गठित हुआ है क्या ? तब सीएमएचओ ने जवाब दिया कोई भी जांच टीम गठित नहीं हुआ है आपको जांच टीम गठित होने पर पूर्व से सूचना दिया जाएगा तभी  मालखरौदा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए हुए लोगों से कोमल मनहर ने कहा की मैं आप लोगों के साथ नहीं जाऊंगा इस प्रकार से कोमल मनहर को धोखे में रखकर उसके लिये गाड़ी भेजवाना कही न कही बड़ी साजिस या मामला संदेहास्पद लग रहा है।


डॉ.एस. आर. बंजारे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांजगीर चाम्पा छग ।

हमारे द्वारा कोई जाँच टीम नही भेजा गया है,कोमल मनहर आप किसी अनजान के साथ न जाएं, जिस दिन जाँच किये जायेंगे,उससे पहले शासन की ओर से आपको पहले सूचना पत्र दिए जाएंगे।

Share This

0 comments: