पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए 2285 फलदार पौधे वितरित -डॉ चन्द्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक
जांजगीर :-
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए जिला वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय जी के कुशल मार्गदर्शन मे तथा महान समाज सेवक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान देहदानी स्व.हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे, स्व.मनोज कुमार खरे तथा स्व.कु.शुशीला खरे की स्मृति मे धर्मेन्द्र कुमार खरे निदेशक, संयुक्त जन जागरूकता अभियान के प्रयास से कृषिवैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे एवं सुमनचंद्रशेखर खरे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से जिले के जर्वे 'चं' के आदर्श गोठांन जांजगीर के लिए तथा ग्राम के समस्त नागरिको किसानो को घर घर फलदार पौधे वितरित किया गाया, साथ ही पेंडरी, पांमगढ, बम्ह्नींनडीह, बलोदा, नवागढ, अकलतरा, शक्ति, जैजैपूर, डभरा आदि विकास खंडो के प्रगतिशील किसानो गणमान्य नागरिको को आम, आँवला, छींता, जामुन, कटहल, अमरूद, मूनगा, पपीता, करोंदा, नींबू, बहेरा, नीम के 2285 फलदार पौधो का निशुल्क वितरण किया गया जिससे किसानो को आर्थिक लाभ भी मिलेगा, पौधो की देख-रेख, सेवा-सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, कृषको को कृषि विज्ञान केंद्र से अधिक से अधिक जुड़कर खेतीगत नवीनतम तकनीक पर आधारित निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए लोगो को पेड़ लगाने, हमारे जीवन मे वृक्षो की महत्ता और उपयोगिता के साथ सेनेटाईसिंग और शारीरिक दूरी मास्क लगाने सावधानिया अपनाने की सलाह दी गई उपरोक्त कार्यक्रम मे सरपंच सरस्वती संजय सूर्यवंशी ग्राम पंचायत जर्वे तथा समस्त पंचगण, केवीके के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा.आर.एन.शर्मा, डा.चंद्रमणि देव, सहा.वन परीक्षेत्राधिकारी, भरत लाल घृतलहरे, दिनेश कुमार श्रीवास्, वैज्ञानिक आर.दीक्षित,आर.मोदी, एस.के.सूर्यवंशी, श्रीमती आशुलता नेताम, सतीश सोनवानी, पुनीराम सहित हम हमारे प्रत्येक सदस्यो की सराहना करते हैं जो समाज के उत्थान के लिए योगदान करते हैं,सभी सच्चे मानवतावादी हैंI


0 comments: