30 जून 2020

किसानों के लिए उचित सलाह,जुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य,डॉ. चन्द्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक।



किसानो के लिए सलाह जुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य,डॉ. चन्द्रशेखर खरे जी

जंजगीत :-
:संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-
(महान समाज सेवक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे)कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान)एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/07/2020 जुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य...
1. धान की रोपाई हमेशा कतारो मे करे, इससे पौधसंख्या पर्याप्त रहती है तथा कृषि क्रियाओ को करने मे सहायता मिलती है.
2. बुवाई के पूर्व बीज को फफूँदनाशक, कीटनाशी दवा से उपचारित करें तत्पश्चात जैव उर्वरक जैसे पी.एस.बी, राईजोबियम,एजेटोबेकटर से उपचारित कर बुवाई करे. 3. नर्सरी तैयार होने के उपरांत मिर्च, बैगन एवं फूलगोभी की रोपाई करे.
4. अदरक,हल्दी,भिन्डी एवं बरबट्टी की निंदाई,गुड़ाई एवं पानी न गिरने पर सिंचाई की समुचित व्यवस्था करें.
5. केले की पौधे की रोपाई का कार्य आरंभ करें.
6. नये फल वृक्षो को लगाने का कार्य आरंभ करें.
7. पशुओ को बारिश का जमा गंदा पानी नहीं पीने दें.
8. गौशाला मे पशुपालक नालियो की सफाई पर विशेष ध्यान दें.
9. पशुओ को गीले एवं पानी भरे स्थानो पर न चराए.
10. सोयाबीन मे खरपतवार नियंत्रण हेतु निन्दनाशक दवा का छिड़काव अनुसंशित मात्रा मे करें.
11. गन्ने की फसल मे खरपतवार आवश्यकतानुसार निंदाई गुड़ाई एवं मिट्टी चढ़ावे...
कृषक जनहित मे प्रसारित ...
चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान
चंद्रमणिदेव,वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक
सुमनशेखर खरे,समाज सेविका.7410139918.
अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...

Share This

0 comments: